सेना के सम्मान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेना के सम्मान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

अतर्रा (बांदा)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित नगर भाजपा मंडल के नेतृत्व में भारत माता की जय घोष के साथ सेना के सम्मान में उनका मनोबल ऊंचा बनाए रखने हेतु नगर में भव्य तिरंगा यात्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह के नेतृत्व में निकली गई जिसमें सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी,युवा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । भारत माता की जय के गगन भेदी उद्घघोष के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर के आशीर्वाद मैरिज हाल से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग बांदा रोड, नरैनी रोड एवं चौक बाजार से होती हुई स्टेशन रोड से भ्रमण कर वापस मैरिज हॉल पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सैकड़ो की तादाद में युवा, महिला ,भाजपा मंडल की शक्ति ब्रिगेड, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष , पदाधिकारी एवं नगर के व्यापारियों एवं उत्साही युवाओं ने भाग लिया। पूरी यात्रा के दौरान लगातार देशभक्ति गीत बजते रहे और युवाओं का लगातार भारत माता की जय का गगन भेदी उद्घघोष दुश्मन देश को अपनी औकात में रहने का संदेश देता रहा। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह मंडल प्रवासी देवेंद्र सिंह ए

Meri Khabar
Author: Meri Khabar

Leave a Comment

और पढ़ें